मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून से पहले सभी तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूड़ी भूषण ने निंबूचौड़ स्थित अपने

आवास पर कोटद्वार विधासभा के विकास कार्य को लेकर व मानसून सीजन से पहले

सभी विभागीय अधिकारियों को तैयारी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विधानसभा

अध्यक्ष ने सभी विभागों की बैठक बुलाकर, हर विभाग को उनकी नैतिक

जिम्मेदारी देकर उन पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इन विभागों में

वन विभाग को जंगलों में लग रही आग व बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए निर्देशित

किया। विधानसभा अध्यक्ष ने पेयजल की समस्या को दुरुस्त करने के लिए पेयजल

विभाग को ग्राउंड जीरो पर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जहां भी

ट्यूबवेल की मोटर खराब हो रही है उसे जल्द से जल्द सही किया जाए ताकि लोगों

को पानी की समस्या ना झेलनी पड़े।

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम

कोटद्वार को शहर में सफाई व मार्ग पर घूम रहे आवारा पशु के लिए गौशाला

सुचारू रूप से चलाए जाने को कहा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को कोटद्वार

चिल्लरखाल मुख्य मार्ग को जल्द से जल्द बनने के लिए कहा व भविष्य की जरूरत

को ध्यान में रखते हुए उचित जगह पर ह्यूम पाइप, नालियां बनाने के लिए

निर्देशित किया।

उन्होंने विद्युत विभाग को बिजली कटौती पर

ध्यान देने के लिए कहा और जहां हाईटेंशन लाइन जो घरों को छू रही है उन्हें

उचित दूरी पर करने के लिए कहा। सिंचाई विभाग को चैनलाइज, सुरक्षा दिवस व

कृषि के लिए नहरों के काम में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

बैठक

में प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडाउन, नगर आयुक्त कोटद्वार, अधिशासी अभियंता

सिंचाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित

अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें