मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में बेटे ने तेजधार हथियार से मां को मौत के घाट उतारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोनीपत । गलत संगत के बच्चों के साथ रहने से रोका तो कलयुगी बेटे

ने तेजधार हथियार से गोदकर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना जिले के गांव

खेड़ी की है। जहां आरोपी युवक ने रविवार को अपनी मां को मौत के घाट उतार

दिया। मृत्यु से पहले मां ने खुद को बचाने के प्रयास में काफी जद्दोजहद की।

शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए तो आरोपी बेटा वहां से भाग गया।

प्राथमिक

सूचना के अनुसार गांव खेड़ी मनाजात में महिला निर्मला (49) रविवार शाम को

अपने घर थी। इसी बीच उसकी अपने बेटे नवीन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी

हो गई। बेटे ने तेजधार हथियार से अपनी मां पर वार कर दिए। महिला बचाव के

लिए भागने लगी तो उसके बेटे ने उसे कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया। उसके

चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए तो महिला की मौत हो गई थी।

मृतका

निर्मला के पति बलराज ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटियां व एक बेटा है।

बेटियों की वह शादी कर चुके हैं। बेटा गलत संगत में पड़ गया। उसके खिलाफ

गुरुग्राम में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। गांव में भी मारपीट कर चुका है।

उसकी पत्नी ने बेटे को गलत रास्ते पर चलने मना किया था। इसी को लेकर उसने

अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। परिवार उसकी गतिविधियों से तंग आकर

उसे बेदखल कर चुका है। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस की टीम मौके पर

पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुला कर नमूने एकत्र किए गए हैं।

कुंडली

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव खेड़ी मनाजात

में महिला की हत्या की खबर आई थी। बेटे पर ही कत्ल का आरोप लगा है। परिजनों

की लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला के पेट

में वार कर हत्या की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें