मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर में अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

चंडीगढ़। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 6 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है।

पंजाब डीजीपी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और अवैध हथियारों की तस्करी में उनकी मदद कर रहे थे। इसके साथ ही आपराधिक तत्वों को इनकी आपूर्ति भी कर रहे थे।

पंजाब भर के आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने से पहले ही हथियारों को पकड़ लिया गया।

अमृतसर के पुलिस स्टेशन कैंटोनमेंट में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के बारे में पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस भारत अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके।

इसके पहले 8 अप्रैल को भी अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया था। तलाशी के दौरान 7 एडवांस पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।

ये आरोपी भी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित तस्करों के संपर्क में थे। अटारी सेक्टर के बॉर्डर इलाकों में गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ छेहरटा थाना, अमृतसर में केस दर्ज किया गया था। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और इसे समाप्त करने के लिए जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें