मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा लखा सिंह ने अकाल तख्त को सौंपा स्पष्टीकरण, सीएम मान से मुलाकात पर मांगी माफी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाबा लखा सिंह ने अकाल तख्त को सौंपा स्पष्टीकरण, सीएम मान से मुलाकात पर मांगी माफी

नानकसर कलेरां के बाबा लखा सिंह बोले-अस्पताल से जुड़े प्रशासनिक मामलों के कारण करनी पड़ी थी मुलाकातअमृतसर,। नानकसर कलेरां, जगराओं के बाबा लखा सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात के मामले में श्री अकाल तख्त सचिवालय में लिखित स्पष्टीकरण और माफीनामा सौंपा है। उन्होंने स्वीकार किया कि श्री अकाल तख्त की ओर से जारी निर्देशों को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करनी चाहिए थी और इसे अपनी गलती बताया।

यह मामला पंजाब सरकार के जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामने आया है। श्री अकाल तख्त इस कानून के कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जता चुका है और व्यापक सहमति बनने तक इसके अमल को रोकने की बात भी कही गई है।

बाबा लखा सिंह ने कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को दिए स्पष्टीकरण में कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नानकसर संप्रदाय की ओर से संचालित एक अस्पताल से संबंधित कुछ प्रशासनिक मामलों को लेकर हुई थी। उनके अनुसार, संबंधित सरकारी अधिकारियों ने उन समस्याओं का समाधान अपने स्तर पर करने में असमर्थता जताई थी और मुख्यमंत्री से निर्देश लेने की सलाह दी थी। इसी कारण उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि वह हमेशा श्री अकाल तख्त के प्रति समर्पित रहे हैं और उसके आदेशों को पूरी श्रद्धा और विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।

बाबा लखा सिंह ने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने पंजाब सरकार के बेअदबी संबंधी कानून की प्रशंसा की थी। उनका कहना है कि उन्होंने कानून के समर्थन में कोई बयान नहीं दिया और इस संबंध में प्रकाशित जानकारी सही नहीं थी।

श्री अकाल तख्त सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह ने पुष्टि की कि बाबा लखा सिंह का स्पष्टीकरण और माफीनामा जत्थेदार को मिल गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला पांच सिंह साहिबान की बैठक के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में बाबा लखा सिंह के पक्ष पर विचार करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें