मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 27 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 27 किलो हेरोइन और हथियार बरामद

अमृतसर,। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित एक कथित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 27 किलो हेरोइन, विदेशी निर्मित .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संकेत मिले हैं कि गिरफ्तार आरोपित सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर नशे की खेप आगे पहुंचाने का काम कर रहे थे। जांच में इस नेटवर्क के दुबई स्थित एक व्यक्ति से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों की भूमिका केवल सप्लाई तक सीमित थी या वे नेटवर्क के अन्य हिस्सों से भी जुड़े थे। कार्रवाई के बाद थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 27 किलो हेरोइन की खेप किस रास्ते से पंजाब पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके अलावा आरोपितों के पिछले और अगले संपर्कों की भी जांच की जा रही है। अवैध हथियारों की बरामदगी को देखते हुए पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि हथियारों की सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी और इस नेटवर्क का किसी संगठित आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं।

पंजाब पुलिस का कहना है कि सीमा पार से होने वाली ड्रग और हथियार तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें