मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

नशा-हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अमृतसर में तीन नेटवर्क का खुलासा, पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नशा-हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, अमृतसर में तीन नेटवर्क का खुलासा, पांच गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 पिस्तौल, 3.267 किलोग्राम हेरोइन और 22 कारतूस बरामद किए हैं।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े हुए थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपितों को हथियार और हेरोइन कहां से उपलब्ध कराई जाती थी।

इस संबंध में अमृतसर के थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस बरामद हथियारों और मादक पदार्थों के स्रोत तथा सप्लाई के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

जांच एजेंसियां इस बात का भी पता लगा रही हैं कि इस नेटवर्क में विदेश में बैठे किसी हैंडलर की भूमिका है या नहीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें