मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

देश की अखण्डता को समर्पित रहा श्याम प्रसाद मुखर्जी का समूचा जीवनः मदन कौशिक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की

जयन्ती पर हरिद्वार विधानसभा के तीनों मंडलों द्वारा संयुक्त विचार गोष्ठी

आयोजित कर उनका भावपूर्व स्मरण किया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी का समूचा

जीवन राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्रहित एवं

कश्मीर में दोहरी व्यवस्था के खिलाफ नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर

कश्मीर में पनप रहे अलगाववाद के खिलाफ सर्वप्रथम आवाज उठाई। मदन कौशिक ने

कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से ही कश्मीर में प्रवेश हेतु

परमिट की व्यवस्था समाप्त हुई। भारत की राजनीति में श्यामा प्रसाद मुखर्जी

राष्ट्रवाद के सच्चे संवाहक थे।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा

एवं भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370

के खिलाफ जो अभियान प्रारम्भ किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के

नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राष्ट्र को कमजोर करने वाली धारा 370 को समाप्त

करने का कार्य किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तीनों भाजपा

मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नय्यर, प्रदेश महिला

मोर्चा उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़ जी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद, अनिरुद्ध

भाटी, विनीत जांली, विधायक प्रतिनिधि राज कुमार, मोनिका सैनी, सपना शर्मा,

निशा नोडियाल, पिंकी चौधरी, प्रीत कमल, नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया,

सचिन बेनीवाल, नेपाल सिंह, गौरव भाटिया, विशाल खेरवाल, छवि पन्त, सुषमा

चौहान, संगीता बंसल, गोमती मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें