मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

सरेराह दबंगई दिखाना युवकाें काे पड़ा भारी, दोनाें गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। सड़क पर सरेराह दबंगई दिखाना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट की घटना के वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों के सिर से दबंगई का भूत उतार दिया। पुलिस ने उनकी कार सीज कर दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।दरअसल, सोशल मीडिया पर कार सवार कुछ युवकों ने चकराता रोड पर उनके वाहन को टक्कर लगने पर दूसरी अन्य कार सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की थी। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक कैंट को आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर कैंट थाना पुलिस ने गौरव कुमार (26) पुत्र सोमपाल निवासी सहजवा थाना रामपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश व सुमित कुमार (28) पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम सबदलपुर थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके वाहन को भी सीज कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें