मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: एसएचओ की गाड़ी ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, छात्र की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर एक क्रेटा गाड़ी ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर दे मारी। इस हादसे में बाईक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं बुधवार को इस बारे गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।बताया जाता है कि यह गाड़ी थाना सदर फतेहाबाद के एसएचओ कुलदीप सिंह की निजी गाड़ी है और उसे उनका ड्राईवर चला रहा था। बुधवार काे पुलिस को दी शिकायत में गांव मताना निवासी मोहित कुमार ने कहा है कि उसका भाई कपिल पढ़ाई के लिए फतेहाबाद में कोचिंग क्लास लगाता था। गत दिवस दोपहर को वह गांव मताना से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतेहाबाद आ रहा था। रास्ते में सैक्टर 8 हुडा मोड़ पर एक क्रेटा गाड़ी के चालक ने गाड़ी को लापरवाही व तेजगति से चलाया और उसके भाई कपिल के मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर दे मारी। इस हादसे में सडक़ पर गिरकर कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोगों ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान कपिल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें