मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:04 · नई दिल्ली संस्करण

बंदी सिखों की रिहाई के लिए दिल्ली कूच करेगा कौमी इंसाफ मोर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंदी सिखों की रिहाई के लिए दिल्ली कूच करेगा कौमी इंसाफ मोर्चा

दिल्ली-अमृतसर रूट डायवर्ट, शंभू बार्डर सील चंडीगढ़। देशभर की जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ व पंजाब की सीमा पर धरना दे रहे कौमी इंसाफ मोर्चा तथा किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के ऐलान के साथ एक बार फिर शंभू बार्डर को सील कर दिया दिया गया है।

करीब छह माह बाद शुक्रवार को फिर से शंभू बार्डर पर हरियाणा व पंजाब पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब के विभिन्न जिलों से कौमी इंसाफ मोर्चा तथा किसान संगठनों के नेता शंभू बॉर्डर पर जुटना शुरू हो गए हैं। किसान यूनियन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कौमी इंसाफ मोर्चा ने दिल्ली तक मार्च करना है। किसान संगठनों ने इस मार्च को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार शंभू बॉर्डर से मार्च दिल्ली के लिए रवाना होगा।उधर, किसानों के ऐलान के बाद पंजाब और हरियाणा पुलिस सतर्क हो गई है। हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक राजपुरा-अंबाला हाईवे ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी है। दिल्ली से राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, जालन्धर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में जाने वाले वाहन जग्गी सिटी सैन्टर के सामने अंबाला,चंडीगढ़ रोड पर बाई तरफ से लालडू होते हुए पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं।

इसी प्रकार 152-डी, हिसार, कैथल से अंबाला के रास्ते शम्भू बार्डर से पंजाब जाने वाले वाहन चंडीगढ़ के रास्ते से लालडू, राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब जा सकते है। वाहन चालक बंद रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें