मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीएम ने की शराब की दुकान में मारा छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसडीएम ने की शराब की दुकान में मारा छापा

नैनीताल। नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र में शराब की दुकानों में उपभोक्ताओं से अधिकतम मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने स्वयं ग्राहक बनकर एक दुकान में छापामार कार्रवाई की।इस दौरान उन्होंने शराब की एक बोतल खरीदते हुए ओवर रेटिंग की पुष्टि की और मौके पर ही दुकान का निरीक्षण कर अनियमितताओं का भंडाफोड़ किया। खलिक ने बताया कि जिलाधिकारी वंदना ने उप जिलाधिकारी को जांच कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों का अनुपालन करते हुए उन्होंने बिना पूर्व सूचना के छापा मारते हुए स्वयं को सामान्य ग्राहक के रूप में प्रस्तुत किया और बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक मूल्य चुकाने पर जब सेल्समैन से प्रश्न किया, तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।इसके बाद उन्होंने अपना पद उजागर कर दस्तावेजों की जांच की, जिसमें स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया और कार्ड स्वाइप पर उपभोक्ताओं से अवैध रूप से अतिरिक्त शुल्क लिया जाना भी सामने आया। छापे के दौरान की गई पूरी कार्रवाई वीडियो में रिकॉर्ड की गई और इसके साथ ही संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब कर रिपोर्ट जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को सौंप दी गई है।उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अधिक मूल्य वसूलना कानूनी अपराध है, और भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें सामने आने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से शराब व्यापारियों में हड़कंप मच गया, जबकि उपभोक्ताओं व स्थानीय नागरिकों में प्रशासन की तत्परता को लेकर संतोष व्यक्त किया गया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस प्रकार की सक्रियता से दुकानों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें