सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
उत्तरकाशी,। सावन के पहले सोमवार को जिले में स्थित शिवालयों में
भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़
लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर
बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की।
उत्तरकाशी में
काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने सपरिवार काशी विश्वनाथ
मंदिर में जलाभिषेक किया है।
भागीरथी के किनारे उत्तरकाशी
(बाड़ाहाट) में विश्वनाथ मंदिर का प्राचीन मंदिर है। इसी कारण यहां का नाम
उत्तर की काशी पड़ा है। इस मंदिर की स्थापना भगवान परशुराम ने की थी। यहां
शिवलिंग दक्षिण की ओर झुका हुआ है।





