मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत : सड़क हादसे में एक की मौत , दूसरा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत : सड़क हादसे में एक की मौत , दूसरा घायल

पानीपत, । पानीपत के गांव नौल्था में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। हादसा रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव नौल्था के पास हुआ, जिसमें एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सुरजीत घायल हो गया।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय सुरजीत व 18 वर्षीय रवि दोनों गांव नौल्था में किराए के मकान में रहते थे और पास की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों अपने दोस्त सागर के साथ गांव सिवाह पानीपत में किसी परिचित से मिलने गए थे। वापसी पर उन्होंने पहले सागर को उसके घर छोड़ा। इसके बाद सुरजीत और रवि जैसे ही ब्राह्मण माजरा मोड़ पर कॉलोनी की तरफ मुड़ने लगे, पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी।

हादसे के बाद सुरजीत ने पुलिस कंट्रोल में फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को स्थानीय एनसी मेडिकल कॉलेज में ले गई। वहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरजीत का इलाज जारी है। शनिवार को पुलिस ने रवि का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना इसराना पुलिस ने मामला दर्ज कर, अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें