मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-जयपुर मार्ग पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली-जयपुर मार्ग पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

रेवाड़ी। रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को चलती हुई कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार में आग लगने के बाद चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोहित अपनी कंपनी की बैठक में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से जयपुर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। जिसे बचाने का प्रयास किया, परंतु टकराने के बाद कार बेकाबू हो गई। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर बनीपुर चौक के पास कार के बोनट से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई।आग लगने के बाद मोहित ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। मोहित ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम, दमकल विभाग और कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। जांच अधिकारी एसआई मनीष ने बताया कि कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों की सहायता से आग बुझाई। पुलिस जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें