मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी में चिकित्सकों की हड़ताल, मरीज परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी में चिकित्सकों की हड़ताल, मरीज परेशान

रेवाड़ी। रेवाड़ी के जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने शनिवार को हड़ताल रखी। हड़ताल में जिले के 144 चिकित्सक शामिल रहे। इनमें से केवल आपातकालीन सुविधाओं के लिए दस चिकित्सक मौजूद रहे। इस हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में चिकित्सक न मिलने पर मरीजों को बिना इलाज के ही वापिस लौटना पड़ा।हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला प्रधान डाॅ. सुधा यादव ने बताया कि करनाल के घरौंडा में ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सक के साथ पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया और उनके काम में बाधा डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह ड्यूटी कर रहे चिकित्सक को अपराधियों की तरह कॉलर पकड़कर थाने ले जाया गया, यह पूरे चिकित्सा समुदाय का अपमान है। उन्होंने कहा कि इसी घटना के विरोध में रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल परिसर में चिकित्सको की एसोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल रखते हुए ओपीडी सेवाएं बंद रखी हैं।हालांकि, मरीजों की सुविधा को देखते हुए आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो चिकित्सक आगे भी अपनी सेवाएं बंद रखने को मजबूर होंगे। डॉक्टरों ने भी सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर डाॅ. मनीष, डाॅ. अभिषेक, डाॅ. दीपक, डाॅ. विद्यासागर, डाॅ.रितु यादव आदि अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें