मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ीः ऑयल मिल के कमरे में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रेवाड़ीः ऑयल मिल के कमरे में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी

रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव कमरे में मिला। मृतक की पहचान कोटपूतली निवासी करीब 35 वर्षीय सुंदर लाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के पेट पर किसी नुकीली वस्तु से वार के दो निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।जानकारी के अनुसार सुंदर लाल तीन दिन पहले ही अपनी बुआ के बेटे के साथ काम की तलाश में रेवाड़ी आया था और उक्त ऑयल मिल में काम कर रहा था। घटना वाली रात दोनों ने साथ में खाना खाया और कमरे में सो गए। सुबह जब सुंदर लाल काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो उसके साथी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया, जहां अंदर सुंदर लाल का शव खून से सना पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मिल मालिक और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर मॉडल टाउन थाना पुलिस के साथ सीआईए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली की टीमें भी पहुंचीं। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतक के पेट पर नुकीले हथियार जैसे दो निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस फिलहाल हत्या और अन्य संभावित कारणों, दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें