मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी के गांव नांगल तेजू में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी के गांव नांगल तेजू में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

रेवाड़ी,। रेवाड़ी जिले के गांव नांगल तेजू में सोमवार की सुबह एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव नांगल तेजू में खेतों के पास लावारिस हालत में पड़ा मिला है। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ मिला जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार बावल थाना पुलिस को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि गांव नांगल तेजू के पास एक व्यक्ति का शव लावारिस हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। पास में काफी खून भी पड़ा मिला जिससे शुरुआती जांच में मामला हत्या का मालूम होता है। पुलिस ने शव को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जिसमें मृतक की पहचान संजय (35) निवासी गांव नांगल तेजू के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि संजय रविवार को पूरा दिन घर से गायब था। आशंका है कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से या फिर ईंट-पत्थरों से चेहरे को कुचलकर की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बावल के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें