मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी में सीए के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी में सीए के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी

टैक्स चोरी और संदिग्ध लेन-देन की शिकायतों पर कार्रवाई, दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड खंगालेरेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीम ने भाडावास गेट के समीप स्थित एक चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। विभाग की टीम भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर के पॉश इलाके में स्थित सीए के निवास और उसके कार्यालय को एक साथ कवर किया। छापेमारी के दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने मौके पर मौजूद मोबाइल फोन, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य डिजिटल उपकरणों को भी जांच के दायरे में लिया, ताकि वित्तीय लेन-देन और खातों की गहन जांच की जा सके।सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई टैक्स चोरी और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की शिकायतों के आधार पर की गई है।विभाग को पिछले कुछ समय से अनियमितताओं की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद यह छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई अहम दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लिया है, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। हालांकि आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल कार्रवाई जारी है और इस मामले में आगे चलकर बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें