मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में जलभराव में फंसी हरियाणा रोडवेज बस, पुलिस ने दो दर्जन यात्रियों को सुरक्षित निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में जलभराव में फंसी हरियाणा रोडवेज बस, पुलिस ने दो दर्जन यात्रियों को सुरक्षित निकाला

फतेहाबाद। टोहाना के जमालपुर-अमानी फाटक अंडरब्रिज में भारी बारिश के कारण जलभराव में हरियाणा रोडवेज की एक बस फंस गई। बस में पानी भरने से यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर करीब दो दर्जन यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया।पुलिस सूत्राें के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की यह बस फतेहाबाद से टोहाना के रास्ते शाहतलाई जा रही थी। इस बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण सडक़ों पर भारी जलभराव है। बरसात के कारण जमालपुर-अमानी फाटक पर बने अंडरब्रिज में कई-कई फुट पानी भरा हुआ था। पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण बस चालक पानी में चला गया और बस वहीं बंद हो गई। देखते ही देखते बस में पानी भरना शुरू हो गया। इसके बाद बस में सवार लोगों में दहशत फैल गई। नागरिक अस्पताल की एएनएम रानी ने इसका वीडियो जारी करते हुए कहा कि बस पानी में फंस चुकी है, प्रशासन का कोई व्यक्ति सुध लेने नहीं आया है, जिससे सवारियों में भय का माहौल बना हुआ है। बस चालक ने तुरंत 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना पाकर थाना सदर टोहाना के एसएचओ उपनिरीक्षक शादी राम अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। बिना हिचकिचाहट और अपनी जान की परवाह किए बिना, उन्होंने बस में सवार सभी महिला एवं पुरुष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें