मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

ऋषिकेश में सड़क हादसा, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार सहित दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऋषिकेश में सड़क हादसा, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार सहित दो की मौत

ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश कोतवाली अंतर्गत नटराज चौक के पास देररात एक बेकाबू ट्रक ने वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े कई वाहनों को रौंद दिया। इस हादसे में राज्य आंदोलनकारी और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपित चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के निधन परदुःख जताया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।बताया गया है कि उत्तराखंड क्रांति दल के नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार (69), माजरी लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह (35) और जतिन एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दरम्यान सीमेंट के कट्टों से लदा एक बेकाबू ट्रक वहां से गुजरा और वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े पांच से अधिक वाहनों को चपेट में लेते हुए त्रिवेंद्र सिंह पंवार, गुरजीत सिंह और जतिन को रौंद दिया।हादसा इतना भीषण था कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए। घटनास्थल के पास घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकेश संदीप नेगी घटनास्थल पर पुलिस जवानों के साथ पहुंचे। पुलिस ने पंवार समेत तीनों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने छिद्रवाला गुरजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि त्रिवेंद्र सिंह पंवार को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि आरोपित ट्रक चालक को पकड़ने के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें