मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

भीमताल बस हादसे में लापरवाही पर परिवहन निगम की आरएम निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भीमताल बस हादसे में लापरवाही पर परिवहन निगम की आरएम निलंबित

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के भीमताल में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की कुमाऊं मंडल की मंडलीय प्रबंधक (आरएम) पूजा जोशी को निलंबित कर दिया है। यह कदम घटना में लापरवाही और कर्तव्य में चूक को लेकर उठाया गया है। गौरतलब है कि गत बुधवार को परिवहन निगम की बस के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद निगम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार जोशी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरएम पूजा जोशी ने उच्चाधिकारियों के फोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया और न ही वह समय पर घटनास्थल पर पहुंचीं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने कार्रवाई की है। हादसे में हुई जनहानि और प्रबंधन की लापरवाही ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें