मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: एचसीएस की परीक्षा में छाया बांगर का छोरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जींद,। एचसीएस परीक्षा के घोषित परिणाम में बांगर के युवाओं का

दबदबा रहा। खटकड़ गांव का अभिषेक पुत्र राजकुमार ने 399.8 अंक प्राप्त करके

हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त किया। उचाना कलां गांव की बेटी रितु ने भी

एचसीएस की परीक्षा में 30वां रैंक प्राप्त किया। दोनों के घर वालों को

इसका पता लगने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर पर बधाई देने वालों को

तांता लग गया। देर रात तक लोग घर पर बधाई देने के लिए आते रहे।

गांव

खटकड़ के अभिषेक खटकड़ ने बताया कि उसका सपना पुलिस ऑफिसर बनने का है।

एचसीएस की तैयारी बिना कोचिंग लिए घर पर की है। सोशल मीडिया से दूरी बनाए

रखी। दूसरी बार में एचसीएस की परीक्षा पास की। हरियाणा में नंबर वन आने की

उसे उम्मीद थी। परिणाम में जो उम्मीद उसे थी वो पूरी हुई। आठ से 10 घंटे

पढ़ाई करता था। परिवार में पिता राजकुमार खेतीबाड़ी करते है तो माता कविता

कसूहन के राजकीय स्कूल में लेक्चरार है। जीवन में हमेशा प्रयास जारी रखने

चाहिए क्या पता कम सफलता मिल जाए। ये जरूरी नहीं है कि शहरी क्षेत्र के

बच्चें आगे आते है। ग्रामीण अंचल के बच्चें भी निरंतर आगे आ रहे है। बड़े

सपने जीवन में देखने चाहिए उन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी

चाहिए। कोई भी मंजिल दूर नहीं होती सब उसको पाने के लिए आपके अंदर जुनून

होना चाहिए। आईएएस बनने का उसका सपना है।

पिता राजकुमार

खटकड़, माता कविता देवी, ताऊ इंद्र सिंह खटकड़, दादा रामस्वरूप खटकड़,

चाचा बलवान खटकड़ ने कहा कि अभिषेक खटकड़ ने परिवार का ही नहीं बल्कि गांव,

जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा में नंबर वन एचसीएस की परीक्षा में आना

बड़ी बात है। बिना कोचिंग के पढ़ाई वो करता था। जब परिणाम आया तो पूरा

परिवार खुशी से झूम उठा। बधाई देने वालों को घर पर तांता लग गया।

रितू शर्मा ने भी पाया एचसीएस परीक्षा में 30वां रैंक

उचाना

कलां की बेटी रितु शर्मा पुत्री दयानंद शर्मा ने एचसीएस की परीक्षा में

30वां रैंक प्राप्त किया। पोती के एचसीएस की परीक्षा पास करने का पता चलने

के बाद दादा टेकचंद शर्मा का खुश का ठिकाना नहीं रहा। शीशपाल शास्त्री,

ब्राह्मण चौबीसी प्रधान अनिल शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, शिव कुमार शर्मा,

सत्यवान शर्मा ने कहा कि ये उचाना कलां के लिए गर्व की बात है कि गांव की

बेटी रितु ने एचसीएस की परीक्षा में 30वां रैंक प्राप्त किया है। शुरू से

ही पढ़ाई में रितु होशियार है। रितु शर्मा ने कहा कि परिवार के सदस्यों का

पूरा सहयोग उसे मिला है। दादा का सपना था कि पोती अफसर बने।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें