मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी

किया है। इस दाैरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।इसे लेकर

शासन और प्रशासन ने हर परिस्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारियाें काे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के सामने लगातार चुनौतियां बनी हुई हैं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। भूस्खलन के दृष्टिगत मार्गों में विशेष सतर्कता बरती जाए। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की आशंका को देखते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से हर स्थिति पर नजर रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार पीड़ितों की भावनाओं और संवेदनाओं से भी जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनपदों में अधिकारी फील्ड में रहें और राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करें। मौसम को देखते हुए पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत हमें अन्य जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें