मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

राजनीति में माता-पिता तक जाना सियासी संस्कारों के खिलाफ : हरीश रावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजनीति में माता-पिता तक जाना सियासी संस्कारों के खिलाफ : हरीश रावत

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से राहुल गांधी और उनके माता-पिता के संस्कारों पर उठाए गए सवाल पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजनीति में माता-पिता तक जाना सियासी संस्कारों के खिलाफ है।

अगर आप किसी के मां-बाप तक जाते हैं तो आपको उनके प्रति आदर और संस्कार ही व्यक्त करना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जिन लोगों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनका भारत की राजनीति में लंबा इतिहास है। राजनीतिक इतिहास में वो पुष्कर सिंह धामी से काफी आगे हैं। ऐसे में उनको गांधी परिवार से सीखना चाहिए और हमेशा अपने राजनीतिक विरोधी का आदर करना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं, उनको बयान देने से पहले सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और गांधी फैमिली ने हमेशा संस्कारों में बलिदान की बात की है।

हमारे संस्कार बलिदानी के हैं। हमारे संस्कार देश के अंदर लोकतंत्र को मजबूत करने के हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम आरएसएस वाले संस्कारों से नहीं आए हैं। धामी साहब के संस्कार मुखबिरी के हैं। अंग्रेजों से 60 रुपए की पेंशन लेने के संस्कार हैं। आरएसएस से निकलने वाली भाजपा हमें संस्कारों का ज्ञान न दे।

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को रेसकोर्स में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत कई लोग हैं, जिनको उनके परिजनों ने भारतीयता के मूल संस्कार ही नहीं सिखाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें