मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

राशन कार्ड ई-केवाईसी की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राशन कार्ड ई-केवाईसी की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ी

पौड़ी। शासन निर्देश के बाद जनपद के सभी राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर 2025 कर दी गयी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील की है।जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नवंबर माह तक निर्धारित समय सीमा में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई थी, जिसके चलते शासन ने लाभार्थियों की सुविधा को देखते हुए तिथि में विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिन कार्डधारकों ने अब तक अपने राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं करायी है, वे शीघ्र अपने संबंधित या नजदीकी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर लें।जिला पूर्ति अधिकारी वर्मा ने बताया कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न कराने पर राशन कार्ड निष्क्रिय हो सकते हैं, जिससे कार्डधारकों को भविष्य में सस्ते गल्ले से खाद्यान्न लेने में दिक्कत होगी। उन्होंने सभी पात्र उपभोक्ताओं से समय पर ई-केवाईसी कराकर योजनाओं का सुचारू लाभ लेने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें