मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

धराली आपदा : चार की मौत व कई लापता, धराली बाजार तबाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धराली आपदा : चार की मौत व कई लापता, धराली बाजार तबाह

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने के बाद अचानक खीरगंगा नदी में बाढ़ आने से बड़ी तबाही हुई है। इलाके के 20 से अधिक हाेटल और हाेम स्टे तबाह हाे गए हैं। जिला प्रशासन ने अब तक चार लोगों की मौत और कई लोगों के गायबहोने की पुष्टि की है। सेना, एसडीआर, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 87 किलोमीटर दूर गंगाेत्री से पहले हर्षिल घाटी से दो किमी दूर बसा गांव धराली एक रमणीय पर्यटकस्थलहै। मंगलवार को दोपहर लगभग 1:50 बजे दोपहर पहाड़ों पर बादल फटने के बाद खीर गाढ नदी में अचानक बाढ़ के पानी के साथ मलबा आ गया। भोजन का समय होने के कारण उस समय होटलों में भी स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी मौजूद थे। करीब 80 अंश की ढलान से जब पानी के साथ मलबा आया और जब तक लोग समझते तब तक सब कुछ तबाह हो गया।उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग मलबे में दबे होने और लापता हाेने की आशंका है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के सैलाब ने धराली के कई होटलों, दुकानों और बाजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। दुकानों व होटलों में अंदर तक मलबा भर गया है। सेना पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से दो एमआई और एक चिनूक हेलीकॉप्टर राहत-बचाव कार्य के लिए मांगे गये हैं।हेल्पलाइन नंबर जारीइसी बीच उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अतिवृष्टि, बादल फटना और उत्तरकाशी के धराली में हुई घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार में 01374-222722, 7310913129, 7500737269, टाेल फ्री नंबर 1077 व ईआरएसएस टॉल फ्री नंबर-112 जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून में 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404 टाेल फ्री नंबर-1070, ईआरएसएस टाेल फ्री नंबर 112 पर घटना में मृतकाें व घायलाें की जानकारी हासिल की जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें