मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

हल्द्वानी में सुबह हुई बारिश, दिन में धूप खिलते ही उमस ने घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हल्द्वानी में सुबह हुई बारिश, दिन में धूप खिलते ही उमस ने घेरा

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में सोमवार को मौसम ने करवट ली। ऐसे में सुबह के समय कुछ देर अच्छी बारिश हुई। जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया। वहीं इसके बाद बादलों के छाए रहने पर भी भयंकर उमस का वातावरण बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही बादलों के बीच से निकली धूप ने अचानक एक बार फिर मौसम में परिवर्तन लाते हुए गर्मी का अहसास कराया।ज्ञात हो कि, हल्द्वनी में रविवार को भी बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस का वातावरण बना रहा, वहीं रात में भी काफी बादलों का डेरा देखा गया। जो सुबह होते ही बरस गए।नैनीताल में भी बारिश- वहीं दूसरी ओर सरोवर नगरी नैनीताल में भी सोमवार सुबह के समय हुई बारिश से जहां हल्की ठंडक महसूस हुई। लेकिन, दोपहर होते-होते बादलों के बीच हल्की धूप निकल आई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। ऐसे में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला भी दिन भर चलता रहा।जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। विभाग ने अपने पूर्वनिमान में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना की आशंका जताई है। सोमवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीते 24 घंटों के दौरान शहर में 11 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें