मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब कांग्रेस ने किया जिला अध्यक्षों का ऐलान, सभी गुटों को संतुष्ट करने का प्रयास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब कांग्रेस ने किया जिला अध्यक्षों का ऐलान, सभी गुटों को संतुष्ट करने का प्रयास

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को धार देते हुए 27 जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने इन नियुक्तियों में सभी गुटों के नेताओं के समर्थकों को संतुष्ट करने का प्रयास किया है। इसमें कई विधायकों व पूर्व विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व में तैनात किए गए जिला अध्यक्षों का कार्यकाल नवंबर माह में ही समाप्त होने वाला है, उससे पहले ही पार्टी ने नए सिरे से अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। नई सूची में कई पुराने अध्यक्षों की छुट्‌टी कर दी है। इनमें कई ऐसे थे, जो एक से अधिक बार चुनाव हारकर जिला अध्यक्ष बने हुए थे।हाईकमान की सूची में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा की पसंद का ख्याल रखा गया है। इसके अलावा राहुल गांधी के करीबियों को भी शामिल किया गया है। नए प्रधानों में विधायकों, पूर्व विधायकों और संगठन से जुड़े नेताओं को शामिल कर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि अनुभव और युवा जोशदोनों को बराबर महत्व मिलेगा। इससे गुटबाजी कम करने और एकता का संकेत भी जाता है।इससे पहले वर्ष 2022 के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समय जिला अध्यक्ष बनाए गए थे। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसका स्वागत किया है। कांग्रेस हाईकमान से जारी सूची के अनुसार अमृतसर रूरल से सुखविंदर सिंह डैनी, अमृतसर अर्बन से सौरभ मदान, बरनाला से कुलदीप सिंह काला, बठिंडा रूरल से प्रीतम सिंह, बठिंडा अर्बन से राजन गर्ग, फरीदकोट से नवदीप सिंह बराड़, फतेहगढ़ साहिब से सुरिंदर सिंह, फाजिल्का से हरप्रीत सिंह सिद्धू, फिरोजपुर से कुलबीर सिंह जीरा, गुरदासपुर से बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, होशियारपुर से दलजीत सिंह, जालंधर अर्बन से राजिंदर बेरी, जालंधर रूरल से हरदेव सिंह, कपूरथला से बलविंदर सिंह धालीवाल, लुधियाना रूरल से मेजर सिंह मुल्लांपुर, लुधियाना अर्बन से संजीव तलवार, मोगा से हरि सिंह, मोहाली में कमल किशोर शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।इसी प्रकार मुक्तसर साहिब में शुभदीप सिंह बिट्टू, पठानकोट रूरल में पन्ना लाल भाटिया, पटियाला रूरल से गुरशरण कौर रंधावा, पटियाला अर्बन से नरेश कुमार दुग्गल, रोपड़ से अश्वनी शर्मा, संगरूर से जगदेव सिंह, नवांशहर से अजय कुमार,तरनतारन से राजबीर सिंह भुल्लर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें