मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

कंगना रानौत थप्पड़ प्रकरण की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने बनाई एसआईटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चंडीगढ़,। फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत थप्पड़ प्रकरण की जांच के

लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन कर दिया है। किसान संगठनों के रविवार को

मोहाली में किए रोष मार्च के बाद सोमवार को पुलिस महानिदेशक ने इस मामले की

जांच एसपी सिटी मोहाली को सौंपी है।

फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद

कंगना रानौत जब 07 जून को दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचीं

तो स्कैनर से निकलते समय सीआईएसएफ की कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें

थप्पड़ मारा था। कुलविंदर कौर के मुताबिक वह किसान आंदोलन के दौरान कंगना

के दिए गए बयानों से आहत थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। कुलविंदर कौर को

निलंबित करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

इसके बाद

रविवार को पंजाब के कई किसान संगठनों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

हजारों की संख्या में किसानों ने मोहाली के अंब साहिब गुरुद्वारे से शुरू

होकर मोहाली एसएसपी कार्यालय तक मार्च किया। किसान संगठनों ने सोमवार को

पुलिस महानिदेशक से मिलने का ऐलान किया था। इससे पहले ही पंजाब पुलिस ने

मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।

मोहाली के एसपी

सिटी हरवीर सिंह अटवाल को इस एसआईटी का इंचार्ज बनाया गया है। एयरपोर्ट के

डीएसपी कुलजिंदर सिंह और थाना प्रभारी पैरी विंकल को भी एसआईटी में रखा गया

है। तीन सदस्यीय कमेटी अब इस पूरे मामले की जांच करेगी। एसपी सिटी हरवीर

सिंह अटवाल ने बताया कि इस पूरे मामले में एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे

की फुटेज को खंगाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि फुटेज में दिखने वाले

लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे भी इस मामले

में जांच पड़ताल की जाएगी। इसके बाद सबूत के आधार पर रिपोर्ट बनाकर उच्च

अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इसके लिए अभी तक कोई समय सीमा तय नहीं की गई

है, क्योंकि इसमें काफी लोग शामिल होंगे। इस कारण पूछताछ में समय भी लग

सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें