मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

फिरोजपुर में पांच किलो हेरोइन व 29 लाख ड्रग मनी बरामद, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फिरोजपुर में पांच किलो हेरोइन व 29 लाख ड्रग मनी बरामद, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही हथियार व नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से हेरोइन तथा ड्रग मनी बरामद की है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि सीआईए फिरोजपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीजीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के पास से 5.150 किलोग्राम हेरोइन और 29,16,700 की ड्रग मनी बरामद की गई है।

पाकिस्तानी तस्कर से जुड़े दो प्रमुख संचालकों साजन और रेशम को गिरफ्तार किया गया है। वे फिरोजपुर और आसपास के इलाकों में बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप और हवाला लेनदेन का प्रबंधन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें