मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब पुलिस का एक्शन, अमृतसर में सीमापार से ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब पुलिस का एक्शन, अमृतसर में सीमापार से ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सोमवार को अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसमें सीमा पार से एक ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से अत्याधुनिक पिस्तौल, कारतूस, हेरोइन और कैश बरामद किया है।

इसकी जानकारी डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अमृतसर के एसएसओसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ''गैंगस्टरों पर वार के तहत एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। जिसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और छह अत्याधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपए बरामद किया गया है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और अवैध हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं।

आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पीएस कैंटोनमेंट, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने, नार्को-टेरर नेटवर्क को तोड़ने और नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।''

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी अमृतसर जिले के घरिंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डाओके गांव के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये लोग पाकिस्तान में बैठे एक ड्रग स्मगलर के सीधे संपर्क में थे।

उस पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर ही वे हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ड्रोन के जरिए सीमा पार से हेरोइन की खेप गांव के आसपास गिराई जाती थी, जिसे बाद में राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचाया जाता था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोहराया है कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी तरह अडिग है। राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए इंटेलिजेंस सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि ऐसे गिरोहों को समय रहते खत्म किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें