मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने तरनतारन में हथियारों की खेप पकड़ी, पाकिस्तान से तस्करी का खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने तरनतारन में हथियारों की खेप पकड़ी, पाकिस्तान से तस्करी का खुलासा

अमृतसर। पंजाब पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी), अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में तरनतारन के खेमकरण क्षेत्र में भारत-पाक सीमा के पास से हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई एक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा की।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियारों में दो एके-47 राइफलें, दो एके-47 मैगजीन, एक पीएक्स5 स्टॉर्म पिस्तौल (मैगजीन सहित) और 10 जिंदा कारतूस शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तान से तस्करी के जरिए भारत लाए गए थे। इस मामले में एसएसओसी, अमृतसर ने एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का लक्ष्य तस्करों की पहचान करना, उनके नेटवर्क का पता लगाना और उसे ध्वस्त करना है।

पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह अभियान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस और बीएसएफ की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का उपयोग किन गतिविधियों के लिए किया जाना था।

वहीं, पंजाब पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस के मुताबिक, जांच अभी जारी है और जल्द ही तस्करी नेटवर्क के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर को पंजाब पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से हथियारों की एक खेप बरामद की है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर तरनतारन जिले के खेमकरण क्षेत्र से यह बरामदगी की है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, "एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में, राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी), अमृतसर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में, तरनतारन के खेमकरण क्षेत्र में पड़ने वाली भारत-पाक सीमा के पास से 3 हथियारों (2 एके-47 राइफलें, एके-47 की 2 मैगज़ीन, एक पीएक्स5 स्टॉर्म पिस्तौल, मैगज़ीन सहित और 10 जिंदा कारतूस) की एक खेप बरामद की।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें