मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश, 50 किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब में तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश, 50 किलो हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

चंडीगढ़़। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी के मॉडयूल को बेनकाब करते हुए 50 किलो हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में एक किलो हेरोइन की कीमत इस समय 5 करोड़ रुपये है।पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि एंटी नारकोटिक्टस टास्क फोर्स ने कपूरथला निवासी संदीप सिंह उर्फ सीमा को गिरफ्तार किया है। उसका पाकिस्तान में आईएसआई समर्थिक संगठनों से संबंध है। यह हेरोइन सीमा पार से तस्करी के माध्यम से यहां आई थी। उन्होंने बताया कि संदीप उर्फ सीमा के विरूद्ध पहले से नशा तस्करी के आरोप में पांच मामले दर्ज हैं। आरोपित हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया और फिर से तस्करी का काम शुरू कर दिया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक खुफिया सूचना के तहत आरोपित पर नजर रखी और सूचना में मिली जानकारी वाले स्थान पर छापा मारकर हेरोइन बरामद की। डीजीपी ने बताया कि आरोपित के पंजाब और अन्य राज्यों में किन-किन तस्करों के साथ संबंध हैं और वह हेरोइन कहां सप्लाई करने वाला था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपित के विरूद्ध मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें