मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब: अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, आकाशदीप सिंह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब: अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, आकाशदीप सिंह गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी खुफिया-आधारित कार्रवाई को अंजाम देते हुए अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय एक क्रॉस-बॉर्डर हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आकाशदीप सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियारों की तस्करी और सप्लाई में शामिल था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से विदेशी हथियारों और कारतूसों का बड़ा जखीरा बरामद किया। आकाशदीप के पास से 1 स्टार-मार्क्ड पिस्टल (.30 बोर), 1 पिस्टल (.30 बोर), 1 पीएक्स5 पिस्टल (.30 बोर), 1 ग्लॉक जेन-19 पिस्टल (9 एमएम), 6 जिंदा कारतूस (.30 बोर) और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी के पाकिस्तान-आधारित तस्करों से सक्रिय संपर्क थे, जो पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई कर राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एक बड़े इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक सीमा पार हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों के सर्कुलेशन में शामिल आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से कई विदेशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया।

शुरुआती जांच से पता चला है कि #पाकिस्तान-आधारित तस्करों के साथ सक्रिय संबंध हैं जो राज्य में अशांति फैलाने के लिए हथियार भेजने की कोशिश कर रहे थे। पूरे नेटवर्क की पहचान करने और उसे खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।"

डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध पर अपनी कार्रवाई में दृढ़ है और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके अलावा, गुरुवार को ही एक अन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बटाला पुलिस ने संगठित अपराध से जुड़े दो वांछित आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अमृत दलम गिरोह का एक सहयोगी भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी बटाला के मुल्लेांवाला हत्याकांड में वांछित थे, जिसमें पीड़ित कुलवंत सिंह की हत्या हुई थी।

कुलवंत सिंह, गुर्जिंदर सिंह राजा भुट्टर के पिता थे, जो डोनी बल का करीबी सहयोगी माना जाता है। पुलिस के अनुसार, यह संयुक्त कार्रवाई पंजाब पुलिस की संगठित अपराध को जड़ से समाप्त करने की निरंतर रणनीति का हिस्सा है।

डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस अपराधियों और अंतरराज्यीय गैंगों के खिलाफ अपने अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है ताकि राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें