मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब : हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में 'होला मोहल्ला' उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब : हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में 'होला मोहल्ला' उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया

चंडीगढ़। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में 'होला मोहल्ला' उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में उत्सव की तैयारियों की जानकारी साझा की। मंत्री ने बताया कि उन्होंने रूपनगर (रोपड़) जिले के प्रशासन के साथ मिलकर उत्सव स्थल का निरीक्षण किया। 'होला मोहल्ला' सिख समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसकी शुरुआत दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी।

यह उत्सव होली के ठीक बाद मनाया जाता है और इसमें सिखों की शौर्य, युद्ध कौशल और भक्ति का प्रदर्शन होता है। नीलकंठ साहिब और तख्त श्री केसगढ़ साहिब जैसे पवित्र स्थलों पर लाखों श्रद्धालु (संगत) इकट्ठा होते हैं।

यहां गतका प्रदर्शन, नकली युद्धाभ्यास, शस्त्र प्रदर्शन, कीर्तन और विशाल लंगर का आयोजन होता है। यह त्योहार सिख इतिहास की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखता है।

मंत्री बैंस ने पोस्ट में लिखा, "रूपनगर के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के साथ श्री आनंदपुर साहिब में 'होला मोहल्ला' की तैयारियों का रिव्यू किया। टेंट सिटी, ट्रॉली सिटी, पार्किंग जोन, शटल बसें, ई-रिक्शा, पैदल चलने वालों के रास्ते और भीड़ को मैनेज करने के पूरे इंतजाम की अच्छी तरह से जांच की गई।

उन्होंने जोर दिया कि आसान ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई और तख्त श्री केसगढ़ साहिब आने वाली संगत को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। हर व्यवस्था में अनुशासन, भक्ति और सम्मान झलकेगा।

प्रशासन ने उत्सव को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

टेंट सिटी और ट्रॉली सिटी में ठहरने की व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग, शटल बस सेवाएं, ई-रिक्शा और पैदल मार्गों को सुनिश्चित किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्लान तैयार किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे पवित्र शहर की गरिमा बनी रहे।

बता दें कि 'होला मोहल्ला' 2026 में मार्च की शुरुआत में मनाया जाएगा, जब देशभर से और विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हों।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें