मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, धूरी से फिर मैदान में भगवंत मान, फाइनल किए 40 उम्मीदवार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए AAP ने पहली लिस्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर संगरूर की धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में 25-40 नाम होंगे, जिन पर दिल्ली में PAC बैठक में मुहर लगेगी। स्पीकर कुलतार संधवां को कोटकपूरा से टिकट दिया गया है। 2022 में मान ने धूरी से 58 हजार वोटों से जीत दर्ज कर AAP को 92 सीटों के साथ सत्ता दिलाई थी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, धूरी से फिर मैदान में भगवंत मान, फाइनल किए 40 उम्मीदवार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ऐलान किया है कि वह एक बार फिर संगरूर की धूरी विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। AAP की पहली लिस्ट में करीब 25 से 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें आज दिल्ली में पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में फाइनल मंजूरी दी जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पहली लिस्ट में कोई नया चेहरा नहीं होगा, बल्कि पहले से चुनाव लड़ चुके और मौजूदा विधायकों को ही मौका दिया गया है।



भगवंत मान के अलावा विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से टिकट दिया गया है। शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान के बीच हुई बैठक में ज्यादातर नाम फाइनल कर लिए गए थे, जिन्हें अब PAC के सामने रखा गया है। धूरी सीट भगवंत मान के लिए लकी मानी जाती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में मान ने धूरी से ही 58,206 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को हराया था, जबकि 2017 में इसी सीट पर कांग्रेस के गोल्डी ने AAP के जसवीर सिंह सेखों को 2811 वोटों से हराया था।



2022 में AAP ने पंजाब में इतिहास रचा था और 117 में से 92 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। भगवंत मान दो बार संगरूर से सांसद रह चुके हैं और मालवा बेल्ट में पार्टी का बड़ा चेहरा हैं। 18 जनवरी 2022 को पार्टी के पब्लिक पोल में 21.5 लाख लोगों की राय के बाद उन्हें CM फेस घोषित किया गया था और 16 मार्च 2022 को उन्होंने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब 2027 के लिए पार्टी ने अर्ली तैयारी शुरू कर दी है। पहली लिस्ट जल्दी जारी करने का मकसद उम्मीदवारों को प्रचार के लिए ज्यादा समय देना है। 



मान ने कहा है कि सभी 40 नेताओं के नाम जल्द ही सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे और सभी को बधाई दी। AAP का फोकस इस बार भी अपने काम - मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल रिफॉर्म और नशे के खिलाफ मुहिम पर रहेगा। धूरी से मान का लड़ना इस बात का संकेत है कि पार्टी मालवा को फिर से अपना गढ़ बनाए रखना चाहती है। पंजाब में चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर