पंजाब
'अब फाइनल की तैयारी' - निकाय चुनाव जीत के बाद 2027 को लेकर क्या बोले CM मान?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि 2027 में भी पंजाब में AAP की सरकार बनेगी और जीत पहले से बड़ी होगी। उन्होंने कहा, नगर निकाय चुनाव में 225 वार्ड जीतकर जनता ने विकास पर मुहर लगाई है। ये सेमीफाइनल था, अब फाइनल यानी 2027 विधानसभा की तैयारी है। मान ने 'मान दा मुनाफा' गिनाया - 600 यूनिट फ्री बिजली, 881 मोहल्ला क्लीनिक, 56 हजार नौकरियां और किसानों को 20,000 रु. मुआवजा।


