मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 · शाम 5:04 · नई दिल्ली संस्करण

'अब फाइनल की तैयारी' - निकाय चुनाव जीत के बाद 2027 को लेकर क्या बोले CM मान?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि 2027 में भी पंजाब में AAP की सरकार बनेगी और जीत पहले से बड़ी होगी। उन्होंने कहा, नगर निकाय चुनाव में 225 वार्ड जीतकर जनता ने विकास पर मुहर लगाई है। ये सेमीफाइनल था, अब फाइनल यानी 2027 विधानसभा की तैयारी है। मान ने 'मान दा मुनाफा' गिनाया - 600 यूनिट फ्री बिजली, 881 मोहल्ला क्लीनिक, 56 हजार नौकरियां और किसानों को 20,000 रु. मुआवजा।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
'अब फाइनल की तैयारी' - निकाय चुनाव जीत के बाद 2027 को लेकर क्या बोले CM मान?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2027 में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है और इस बार जीत पहले से भी बड़ी होगी। भगवंत मान ने हाल में हुए पंजाब नगर निगम, नगर काउंसिल और पंचायत चुनावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसे क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल बता रहा था, लेकिन जनता ने इसे विकास पर मुहर लगाकर फाइनल की तैयारी कर दी है। 480 वार्डों में से 225 पर AAP की जीत हुई है, जबकि कांग्रेस 85, अकाली दल 71 और बीजेपी सिर्फ 15 सीटों पर सिमट गई।



मान ने कहा, "धूरी में 21 में से 20 सीटें, गिद्दड़बाहा में राजा वडिंग के गढ़ में 13 में से 13 वार्ड जीतना, ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, ये जनता का भरोसा है। लोगों ने धर्म-जाति की राजनीति को नकारा है और काम पर वोट दिया है।" CM मान ने अपना नया कैंपेन 'मान दा मुनाफा' भी गिनाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर परिवार को सालाना 1.82 लाख रुपये का फायदा पहुंचाया है। ये पैसा काल्पनिक नहीं है। उन्होंने बताया: 600 यूनिट फ्री बिजली: पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल जीरो आ रहा है। मुफ्त स्वास्थ्य: 881 आम आदमी क्लीनिक, 10 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस और बाढ़ में किसानों को रिकॉर्ड 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा। रोजगार और शिक्षा: 56 हजार युवाओं को योग्यता पर सरकारी नौकरी, स्कूल ऑफ एमिनेंस और भ्रष्टाचार-नशा मुक्त प्रशासन।



मान ने कहा, "पहले जो टैक्स लिया जाता था, अब वो लूट-खसोट खत्म हो गई। हम सरकारी पैसे की बचत कर उसे लोगों पर खर्च कर रहे हैं। हर परिवार खुद हिसाब लगाए कि वो कितना बचा रहा है, यही मान दा मुनाफा है।" मान ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि 2027 में भी पंजाब में AAP का CM चेहरा भगवंत मान ही होंगे। केजरीवाल ने कहा था, 75 सालों में पहली बार पंजाब को ईमानदार CM मिला है। मान ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी बिखरे हुए हैं, एक ही घर में अलग-अलग झंडे हैं, जबकि AAP एकजुट है। उन्होंने भरोसा जताया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर 88 विधायकों की मौजूदगी और निकाय चुनाव की जीत ने साफ कर दिया है कि जनता का विश्वास आज भी AAP के साथ है और 2027 में जनता इससे भी बड़ा जनादेश देगी।


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर