मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी सांसद राघव चड्ढा का आप पर बड़ा तंज, कहा-"कड़वी 'एक्स' की तरह बर्ताव कर रही है..."

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पार्टी पर तंज कसते हुए उसे अपनी ‘एक्स’ बता दिया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन73 बार पढ़ा गया
बीजेपी सांसद राघव चड्ढा का आप पर बड़ा तंज, कहा-"कड़वी 'एक्स' की तरह बर्ताव कर रही है..."

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पार्टी पर तंज कसते हुए उसे अपनी ‘एक्स’ बता दिया है। उनके मुताबिक आप से इस्तीफे के बाद भी पार्टी उनके पीछे पड़ी हुई है और कड़वे एक्स की तरह बर्ताव कर रही है। राघव चड्ढा का कहना है कि आम आदमी पार्टी अभी तक उनसे उबर नहीं पाई है। इससे पहले दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम शामिल किए जाने को लेकर आप ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा था। इसके बाद अब राघव चड्ढा ने भी जोरदार हमला बोला।

इससे पहले आप के मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने सवाल उठाए थे कि 31 अगस्त को दिल्ली के राजेंद्र नगर बूथ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 746 मतदाता थे। अचानक राघव चड्ढा का 747वां वोट कैसे और कब जोड़ दिया गया? ढांडा ने आरोप लगाए कि बीजेपी चुनाव आयोग के जरिए नियमों को दरकिनार कर किसी का भी नाम जोड़ या हटा रही है। अनुराग ढांडा ने कहा कि एसआईआर में खुलेआम बीजपेी की दादागिरी चल रही है, जिसका चाहे नाम जोड़ दो, जिसका चाहे नाम काट दो। कोई प्रक्रिया नहीं है। कोई स्टेप्स फॉलो नहीं हो रहा। आज उसका खुलासा हो गया है। उन्होंने कहा कि 3 सितंबर को राघव चड्ढा ने सुबह पोस्ट कर आरोप लगाए थे कि पंजाब सरकार ने उनका वोट कटवा दिया है, जबकि पंजाब सरकार का इसका कोई लेना देना नहीं है।

एसआईआर चुनाव आयोग करवा रहा है। उन्होंने कहा था कि वे पंजाब की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएंगे। उसके बाद दिल्ली का ड्राफ्ट रोल 31 अगस्त को जारी हुआ जिसमें उनका नाम कहीं नहीं है। फिर अचानक उनका नाम दिल्ली के ड्राफ्ट रोल में कैसे जुड़ा गया? राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दिमाग में छाया हुआ हूं। जब से मैंने पार्टी छोड़ी है, वे इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वे कड़वाहट से भरे एक्स की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जिसे डंप कर दिया गया हो। चड्ढा ने आगे कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के सभी निर्देशों और प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया है।

अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली की मतदाता सूची के एसआईआर के तहत जारी प्रक्रिया के दौरान राघव का नाम राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की सूची में शामिल किया गया। अधिकारियों ने कहा है कि उनका नाम सूची में उचित प्रक्रिया के जरिए जोड़ा गया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 700 फॉर्म-6 मंजूर किए गए, जिनमें राघव चड्ढा का नाम भी शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें