मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

ठंड में ठिठुरते कर्मचारियों को देख मालकिन ने दे दी BMW कारें, बॉस का तोहफा देख रो पड़े कर्मचारी

आमतौर पर कर्मचारी बोनस या छुट्टी की उम्मीद करते हैं, लेकिन चीन में एक बॉस ने दिल जीत लिया। हेनान की रेस्टोरेंट चेन मालकिन मा यानली ने देखा कि उनके कर्मचारी कड़ाके की ठंड में इलेक्ट्रिक स्कूटर से ठिठुरते हुए आते हैं। इससे दुखी होकर उन्होंने अपने टॉप कर्मचारियों को 43 लाख रुपये की BMW कारें गिफ्ट कर दीं। 24 सितंबर को मीटिंग के बहाने शोरूम ले जाकर सरप्राइज दिया। कारें पूरी पेमेंट के साथ कर्मचारियों के नाम की गईं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
ठंड में ठिठुरते कर्मचारियों को देख मालकिन ने दे दी BMW कारें, बॉस का तोहफा देख रो पड़े कर्मचारी

आमतौर पर कर्मचारी अपने बॉस से सैलरी बढ़ाने, बोनस या छुट्टी की उम्मीद करते हैं। लेकिन चीन में एक बॉस ने अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी उन्होंने शायद कभी कल्पना भी नहीं की थी। मामला मध्य चीन के हेनान प्रांत के जियाओजुओ शहर का है। यहां बीफ हॉटपॉट रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली मालकिन मा यानली ने अपने टॉप परफॉर्म करने वाले कर्मचारियों को नई-नई BMW कारें गिफ्ट कर दीं। वजह भी बेहद दिलचस्प और दिल को छू लेने वाली थी। दरअसल, मा यानली ने देखा कि उनके रेस्टोरेंट में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी इलेक्ट्रिक स्कूटर से ऑफिस आते हैं। कड़ाके की ठंड, बारिश और तेज हवा में भी वो स्कूटर पर ही आते और ठिठुरते हुए काम शुरू करते।



पिछली सर्दियों में एक सुबह मा ने अपनी एक पुरानी कर्मचारी ली जी को देखा। 8 साल से काम कर रही ली जी का चेहरा ठंड से लाल हो गया था, कान बैंगनी पड़ गए थे और हाथ ठंड से अकड़ गए थे। ये देखकर मा को बहुत बुरा लगा। मा ने खुद से कहा - "मैं अपनी कार में गर्मी और आराम से सफर कर सकती हूं, तो मेरी कर्मचारी क्यों नहीं?" बस वहीं से उनके मन में कर्मचारियों को कार गिफ्ट करने का आइडिया आया। मा ने दो हफ्ते पहले ही पूरी पेमेंट करके BMW कारें खरीद ली थीं। 24 सितंबर को उन्होंने कुछ कर्मचारियों को कहा कि एक जरूरी मीटिंग के लिए चलना है। कर्मचारी जब BMW के शोरूम पहुंचे तो हैरान रह गए। शोरूम में उनका इंतजार नई चमचमाती BMW कारें कर रही थीं। हर कार की कीमत करीब 3 लाख युआन है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 43 लाख रुपये होती है।



एक कर्मचारी ली जी ने मीडिया से कहा, "मैं बहुत खुश हूं! मैंने इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था। रास्ते में बॉस मा ने सिर्फ इतना कहा था कि तुम्हें एक बड़ा खिलौना गिफ्ट करूंगी।" कार उसी दिन ली जी के नाम पर रजिस्टर कर दी गई। इसके लिए उन्हें एक रुपया भी नहीं देना पड़ा, ना ही कोई बॉन्ड साइन करवाया गया। इसी तरह दूसरी कर्मचारी लियू यिंगयिंग को भी ग्रे कलर की BMW मिली। मा ने उनसे कहा था - "तुम मेहनत करती हो, तुम्हारा परफॉर्मेंस शानदार है, तुम इस कार की हकदार हो।" मा यानली पिछले 20 सालों से रेस्टोरेंट बिजनेस में हैं। 



उनका मानना है कि उनकी कंपनी की तरक्की सिर्फ उनकी वजह से नहीं, बल्कि सभी कर्मचारियों की मेहनत से हुई है। इसलिए कंपनी के मुनाफे में कर्मचारियों का भी हक होना चाहिए। मा की इस दरियादिली की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि ऐसे बॉस हर कंपनी को चाहिए जो सिर्फ प्रॉफिट नहीं, बल्कि अपने स्टाफ की तकलीफ भी समझे। ये कहानी बताती है कि छोटी सी इंसानियत भी किसी की जिंदगी बदल सकती है। ठंड में स्कूटर से आने वाली कर्मचारी अब अपनी खुद की BMW से ऑफिस आएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर