मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

Bollywood सिंगर जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, गणपति बप्पा के आशीर्वाद से घर आया नन्हा मेहमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Bollywood सिंगर जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, गणपति बप्पा के आशीर्वाद से घर आया नन्हा मेहमान

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल के घर इस साल की गणेश चतुर्थी दोहरी खुशियां लेकर आई है। सिंगर पहली बार पापा बने हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर एक बेटे को जन्म दिया है। जुबिन ने खुद इस खुशखबरी को कन्फर्म किया है। जुबिन ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, "Yes, I am a father now! हमारा बेटा गणेश चतुर्थी के बेहद शुभ दिन 14 सितंबर को पैदा हुआ। माँ और बच्चा दोनों घर वापस आ गए हैं और स्वस्थ हैं।" बताया जा रहा है कि जुबिन इस समय अपना सारा समय अपने नवजात बेटे के साथ बिता रहे हैं। जब उनसे बेटे के नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमने अभी तक अपने बेटे के लिए कोई नाम नहीं सोचा है। हम बस उसके साथ इन खूबसूरत पलों को जी रहे हैं।"

गौरतलब है कि जुबिन नौटियाल ने इसी साल अप्रैल में अपनी बचपन की दोस्त से उत्तराखंड में एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी में सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। जुबिन ने आज तक अपनी पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते हैं। वैलेंटाइन डे पर उन्होंने अपनी पार्टनर की एक झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया था। जुबिन के लिए इस बच्चे का गणेश चतुर्थी के दिन पैदा होना बप्पा के आशीर्वाद से कम नहीं है। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी को नई शुरुआत और शुभ कार्यों का प्रतीक माना जाता है। परिवार में इसे लेकर डबल सेलिब्रेशन का माहौल है।

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से बधाइयों का तांता लग गया। कई सिंगर्स और म्यूजिक डायरेक्टर्स ने जुबिन को पिता बनने की बधाई दी है। फैंस अब बेसब्री से बेबी की पहली झलक और नाम का इंतजार कर रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जुबिन ने 'रातां लम्बियां', 'तुझे कितना चाहें और', 'लुट गए', 'तुम ही आना' जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं। अब पापा बनने के बाद उन्होंने कहा कि बाहर टूर पर जाना थोड़ा मुश्किल होगा। फिलहाल वह दिसंबर में होने वाले अपने UK टूर की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब मुझे शहर से बाहर जाना पड़ेगा तो पता है मुश्किल होगा। मैं अभी हर मिनट अपने बच्चे के साथ बिता रहा हूं और यह बहुत ही शानदार एहसास है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें