मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिकी कंपनी ने उर्वशी के नाम से कमाए बिलियन डॉलर, एक्ट्रेस ने ठोका 7000 करोड़ का केस, कहा-'बिना इजाजत...'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेरिकी कंपनी ने उर्वशी के नाम से कमाए बिलियन डॉलर, एक्ट्रेस ने ठोका 7000 करोड़ का केस, कहा-'बिना इजाजत...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने AI के गलत इस्तेमाल को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। उर्वशी की टीम ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स की एक AI कंपनी पर 7000 करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा ठोका है।29 सितंबर को उर्वशी की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा कि लॉस एंजिल्स बेस्ड एक AI कंपनी ने बिना इजाजत उनकी नाम, तस्वीरें और वीडियोज का इस्तेमाल किया है। इस कंपनी ने उर्वशी के कंटेंट से अरबों डॉलर की कमाई की है। उर्वशी रौतेला की टीम ने IANS को दिए एक्सक्लूसिव बयान में कहा, "उनके बिजनेस ने उर्वशी के नाम, इमेज और वीडियोज को बिना परमिशन इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू जेनरेट की है। हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें अभी 7000 करोड़ रुपये का हर्जाना आंका जा रहा है।"

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए नोट में भी यही बात लिखी गई। टीम ने साफ कहा कि कोई भी कंपनी अगर उर्वशी के नाम या लुक का कमर्शियल इस्तेमाल करना चाहती है तो उसे पहले प्रॉपर परमिशन लेनी होगी। टीम ने कंपनी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "अपनी AI कंपनी बनाओ, अपना ब्रांड बनाओ, लेकिन बिना परमिशन के अपने बिजनेस में उर्वशी का नाम इस्तेमाल करना बंद करो।" अभी तक इस लॉस एंजिल्स की कंपनी का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कंपनी ने AI जनरेटेड कंटेंट और डीपफेक जैसी टेक्नोलॉजी में उर्वशी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब AI के जरिए सेलिब्रिटीज की इमेज के दुरुपयोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

कुछ दिन पहले सलमान खान ने भी बिग बॉस 20 में AI के खतरे पर बात की थी। सलमान ने कहा था, "कोई AI वीडियो बना रहा है, AI वॉयस डबिंग कर रहा है, ये गलत है। AI बहुत आगे बढ़ गया है और बहुत डरावना है। मेरी भी AI वीडियो बनाई जा रही हैं।" इससे पहले अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी अपनी पर्सनालिटी राइट्स को लेकर कोर्ट जा चुके हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने कई बार कहा है कि किसी भी सेलिब्रिटी के नाम, आवाज और चेहरे का बिना इजाजत कमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

उर्वशी रौतेला आखिरी बार फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आई थीं और वे साउथ की फिल्मों 'वाल्टेयर वीरय्या', 'एजेंट', 'ब्रदर' और 'स्कंदा' में भी काम कर चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अब देखना यह है कि यह अमेरिकी AI कंपनी इस 7000 करोड़ के नोटिस पर क्या जवाब देती है और क्या यह मामला कोर्ट में जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें