मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में साइको किलर ने ली दो लोगों की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फरीदाबाद में साइको किलर ने ली दो लोगों की जान

फरीदाबाद। नेशनल हाईवे नंबर 19 स्थिति मेवला महाराजपुर इलाके में एक निर्माणाधीन खंडहर बिल्डिंग में दो शवों को पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने बीती रात दोनों शवों का खंडहर से रेस्क्यू करने के बाद शनिवार को शवों को बादशाह खान सिविल अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले में स्थानीय पुलिस ने अभी कोई बयान नहीं दिए हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 35 वर्षीय अविनाश नाम का एक युवक बीते 9 तारीख में सेक्टर 46 पुलिस चौकी इलाके से लापता हुआ था। पुलिस उसकी गुमशुदगी पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस की जांच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी कि अविनाश का फोन पुलिस को ट्रेस हो गया। एक आमिर नाम का लगभग 30 वर्षीय युवक अविनाश के फोन को चला रहा था। पुलिस फोन को ट्रेस करते हुए जब आमिर तक पहुंची और उससे कड़ी पूछताछ की, तो आमिर ने सारा राज उगल दिया।आरोपी आमिर ने बताया कि वह अविनाश को उस खंडहर में नशा करने का लालच देकर ले गया था और फिर उसने पहली मंजिल से अविनाश को धक्का दे दिया। उसका मोबाइल और पैसे निकाल लिए थे। सूत्रों के मुताबिक अविनाश की हत्या करने वाले आरोपी आमिर ने बताया कि अविनाश की हत्या करने से पहले एक और शख्स की हत्या वहीं पर उसी अंदाज में की थी। उसे भी वह नशा करने का लालच देकर ले गया था और फिर उसे घसीट कर उसमें आग भी लगा दी थी। आमिर नशे का आदि है, जो कि साइको किलर लग रहा है। इसी के चलते उसने एक ही अंदाज में दो लोगों की हत्या कर दी। यदि पुलिस के हाथ आरोपी की गिरेबान तक नहीं पहुंचते, तो साइको किलर आमिर किसी और की भी जान ले सकता था। फिलहाल सीन ऑफ क्राइम की टीम स्थानीय पुलिस खंडहर में बारीकी से जांच कर रही हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है। फिलहाल मामले में पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें