सोनीपत: कपड़ों पर खून डालकर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

सोनीपत। हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिजली बिलों में बढ़ोतरी और महंगाई के खिलाफजिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। अहिंसा के प्रतीकमहात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उन्होंने अपने वस्त्रों पर खून डालकर और स्वयं कोरस्सियों से बांधकर सरकार और प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।प्रदर्शनके दौरान संजय बड़वासनिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होचुकी है। खुलेआम हत्याएं, अपहरण, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं, पर अपराधियोंपर कोई नियंत्रण नहीं है। हरियाणा की स्थिति आज बिहार से भी बदतर हो गई है, और हर दिनआमजन के जीवन पर संकट बढ़ता जा रहा है। आरोप लगाया कि सरकार कुंभकरणी नींद में सो रहीहै। भ्रष्टाचार हर विभाग में व्याप्त है, तहसील और नगर निगम में बिना रिश्वत कार्यनहीं होता। बिजली के बिलों में लगातार बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है और महंगाई ने आम आदमीकी कमर तोड़ दी है।उन्होंनेराष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रहीहै। बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है और आमजन भय और असुरक्षा मेंजीवन जी रहा है।इस विरोधप्रदर्शन में रंजीत कौशिक, बिन्नी भारद्वाज, डॉ. राकेश, ऋतुराज, अनुज छाबड़ा, विकासशर्मा, मनीष सैनी, प्रदीप, संदीप, राजवीर, कुलदीप, रमेश आदि जन प्रतिनिधा शामिल रहे।





