मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: भाजपा सरकार बिना खर्ची-बिना पर्ची नौकरियों को प्राथमिकता दी: रणजीत सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने कहा है कि

हरियाणा की भाजपा सरकार समान विकास करने व जरूरतमंदों को नौकरियां देने को

प्राथमिकता दी है। इससे पहले की कांग्रेस सरकार में केवल भाई-भतीजावाद व

क्षेत्रवाद हावी था। वे अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को उकलाना

विधानसभा क्षेत्र के गांव साहू में जनसभा को संबोेधित कर रहे थे।

बेरोजगारों

को नौकरियां दिए जाने का जिक्र करते हुए उन्होेंने कहा कि साहू गांव के 40

बच्चों को नौकरियां मिली है। यदि भाजपा की जगह हुड्डा सरकार होती तो ये

सारी नौकरियां रोहतक में ही जानी थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की

परिवार पहचान पत्र योजना गरीब व जरूरतमंद युवाओं व आम जनता के लिए आशा की

किरण बना है। सरकार को इस योजना के जरिए स्वत: ही परिवार की स्थिति का पता

लग जाता है और उसी अनुसार इन परिवारों को फायदा पहुंचाया जाता है। उन्होंने

कहा कि भाजपा सरकार में बिना खर्ची और पर्ची के नौकरियां मिली हैं।

उन्होंने मंत्री रहते हुए गांव में बिजली के खंभे लगवाए और ढाणियों तक

बिजली पहुंचाने का काम किया।

रणजीत चौटाला ने कहा कि देश

का प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को बनाना है, राहुल गांधी को या केजरीवाल को

ये जनता को तय करना है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन 12 पार्टियों का

गठंबधन है, जिसमें पांच लोग प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। इनमें अरविंद

केजरीवाल, शरद पवार और राहुल गांधी लाइन में है, जिससे देश बर्बाद हो

जाएगा। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसमें पार्टी ही प्रधानमंत्री या

मुख्यमंत्री का चेहरा तय करती है और अब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री का

चेहरा हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे मतदान अवश्य करें और अपना

एक-एक वोट उन्हें देकर कामयाब बनाएं। वे विश्वास दिलाते हैं कि जीत के बाद

क्षेत्र की सेवा में तत्पर रहेंगे।

भाजपा लोकसभा मीडिया

प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इससे पहले रणजीत सिंह का साहू गांव के

सर्वजातीय अंबेडकर भवन पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने

फूलमालाएं पहनाकर और बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में

पुरूष व महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा इस मौके पर

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, किसान मोर्चा जिला संयोजक कुलदीप

डेलू, सीमा गैबीपुर, चन्द्रप्रकाश बोस्ती, जोगीराम खुंडिया, पूर्व चेयरमैन

सतपाल शर्मा, सुशील चेयरमैन, ओमप्रकाश दिनोदा, फूलकुमार सहित अनेक ग्रामीण व

गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें