मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

वाहन चोरों पर पुलिस का एक्शन, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार। श्यामपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के आठ वाहन समेत एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। जबकि दो आरोपित फरार होने में कामयाब रहे। वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने छह मुकदमों का खुलासा किया।दरअसल, श्यामपुर थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। लगातार वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने पुलिस को कड़े निर्देश दिए। इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए श्यामपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वाहन चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश किया।उल्लेखनीय है कि गत 29 सितंबर को नवीन राणा पुत्र महिपाल सिंह राणा निवासी श्यामपुर हरिद्वार, मुल्कराज पंवार पुत्र दौलत सिंह पंवार निवासी टिहरी गढ़वाल व 30 सितंबर को विकास पुत्र जगबीर निवासी हरियाणा, रविंद्र पुत्र राजपाल निवासी श्यामपुर हरिद्वार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में श्यामपुर थाने पर तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।चोरों की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टांटवाला की तरफ नहर पुल के साथ कच्चे रास्ते में जंगल से दोपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइक व बाइक का इंजन एवं टंकी बरामद किया। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन अन्य बाइक भी बरामद किया।गिरफ्तार आरोपितों में दीपक (19) निवासी ग्राम गैण्डीखाता थाना श्यामपुर, जायेद (21) निवासी ग्राम इंद्रानगर गैण्डीखाता व मुकेश बिष्ट उर्फ रैपर (20) निवासी ग्राम हुडाणा थाना लंबगाव टिहरी गढ़वाल हाल पता गैण्डीखाता थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार है। जबकि मनीष निवासी श्यामपुर हरिद्वार व निकित निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश फरार है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें