मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को

सचिवालय में समीक्षा बैठक कर राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां को

परखा। आगामी 23-24 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड भ्रमण

प्रस्तावित है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राष्ट्रपति के आगमन से

पूर्व संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सुरक्षा और सड़क मार्गों की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व

स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए

हैं। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में

त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।

बैठक में

गृह विभाग ने राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी

दी। इस दौरान सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे सहित सभी

संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें