मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंडी प्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई अलग पहचान: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
उत्तराखंडी प्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई अलग पहचान:  मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में उत्तराखंड के लोग शीर्ष पदों पर काम कर रहे हैं। उत्तराखंड की संस्कृति अपने आप में विशिष्ट है। एक-दूसरे को जोड़कर रखती है। उत्तराखंड का कोई भी व्यक्ति किसी राज्य में बसता है तो वह संस्कृति, भाषा और संस्कार को भी लेकर जाता है। वे जहां भी निवास करते हैं वहां एक अलग परिवेश दिखाई देता है।देहरादून में गुरुवार को आयोजित प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले 250 से अधिक प्रवासी उत्तराखंडी आए थे। प्रवासी उत्तराखंडियों की उपस्थिति ने अपनी ताकत का अहसास कराया और अपनत्व का भाव दिखा। सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले अल्मोड़ा बस हादसा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन एक नई पहल है। उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे पहली विदेश यात्रा पर लंदन गए थे। वहां उत्तराखंड के लोगों का एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में महिलाएं उत्तराखंड के परिधान में सजी-धजी दिखीं। ब्रम्हकमल की टोपी भी धारण की थी। कोई कुमाऊनी, गढ़वाली तो कोई जौनसार गाना गा रहा था। तभी यह सोच वि​कसित हुई कि हमें भी ऐसा सम्मेलन करना चाहिए। ऐसे में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन पहला विशिष्ट कार्यक्रम है। यह एक ऐसा समागम है, जहां एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलेगा। सभी प्रवासी उत्तराखंडी यहां से आंतरिक मजबूती लेकर जाएंगे।सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा उत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में उत्तराखंड भी महत्वपूर्ण ​भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने पांच नवंबर 2021 को कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उसी ब्रम्ह वाक्य का कमाल है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, पेयजल सभी क्षेत्रों में उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है। शहर से गांव तक सड़क बनाई जा रही है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन भारत का पहला ऐसा रेल प्रोजेक्ट है जो लगभग 25 किलोमीटर पहाड़ों के बीच होकर जाएगी। इस पर काम तेजी से चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी काम चल रहा है। उत्तराखंड में हवाई सेवा पर भी अधिक जोर है।उद्योग और रोजगार हब बनेगा उत्तराखंडमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश के लिए राज्य सरकार ने 30 से अधिक पॉलिसी बनाई हैं। पिछले दिनों इंवेस्टर्स समिट में तीन लाख 54 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं। बड़ी संख्या में ग्राउंडिंग भी हुई है। इसका उद्देश्य राज्य को उद्योग और रोजगार हब बनाना है।प्रदेश के हर जिले में बनेगा साइंस सेंटरउन्होंने कहा कि प्रदेश भर में जनपद स्तर पर साइंस सेंटर का स्थापना किया जाएगा। उत्तराखंड साइंस टेक्नोलॉजी और रिसर्च में अग्रणी बनेगा। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार ने विकास के साथ राज्य हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूसीसी, लैंड जिहाद व थूक जिहाद देवभूमि में बर्दाश्त नहींसीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी जल्द लागू करेंगे। नकल विरोधी कानून के फलस्वरूप अब तक साढ़े 18 हजार से अधिक नियुक्ति हुई है। सरकार राज्य का मूल स्वरूप बदलने नहीं देगी। लैंड जिहाद व थूक जिहाद देवभूमि पर किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें