मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

प्रवासी उत्तराखंडियों का मोदी को समर्थन, धामी की छवि का भी मिलेगा लाभ : महेंद्र भट्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र

भट्ट ने कहा कि प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रचार में गई टीमों का फीड बैक

बताता है कि प्रवासी उत्तराखंडी शत-प्रतिशत अपना मत प्रधानमंत्री मोदी को

देने जा रहे हैं। धामी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पड़ोसी राज्यों में भाजपा

के प्रति लहर दिख रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने

चुनाव प्रचार में गए कार्यकर्ताओं से जानकारी के आधार पर दावा किया कि

दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पार्टी सभी सीटें

जीतने जा रही हैं। देश सहित इन चारों राज्यों में भी जनता ने मोदी को तीसरी

बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया हुआ हुआ है जिसमें

वहां रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की भूमिका भी बेहद अहम होने जा रही

है। देवभूमि के लोग राष्ट्रवादी सोच और सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक हैं,

लिहाजा वे जहां भी रहते हैं। हमेशा इन विचारों एवं सिद्धांतों को आत्मसार

करने वाली भाजपा को अपना आशीर्वाद देते आए हैं।

इसी तरह का फीड बैक

चुनाव प्रवास पर इन राज्यों में गई सांगठनिक टीमों से प्राप्त हो रहे हैं

कि सभी उत्तराखंडी प्रवासी मोदी के पक्ष में कमल खिलाने जा रहे हैं। छठे

चरण के चुनावों में दिल्ली और हरियाणा में देवभूमि के लोगों की संख्या कई

सीटों पर निर्णायक है। जिनका आशीर्वाद,दोनों ही राज्यों में मोदी और पार्टी

उम्मीदवारों को मिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी

के प्रति प्यार और भाजपा विचारधारा पर विश्वास के साथ धामी सरकार की

उपलब्धियों भी वहां मिलने वाली जीत को अधिक शानदार बना रही हैं। यूसीसी

लागू करने,सख्त धर्मांतरण कानून,कठोरतम नकल निरोधक कानून,दंगारोधी कानून या

अवैध धार्मिक अतिक्रमण पर कार्यवाही उनके ऐसे ऐतिहासिक और निर्णायक कदमों

को देश भर में नजीर की तरह लिया जा रहा है। जिसने प्रवासियों को भी

गौरवानित किया है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता ने भी इन

सभी राज्यों में भाजपा उम्मीदवारी के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाने का काम

किया है। इसी तरह हिमाचल, पंजाब में भी देवभूमि के विकास मार्ग पर बढ़ने

और उसकी सांस्कृतिक, धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई हासिल करने का लाभ पार्टी

को हासिल हो रहा है।

महेंद्र भटृ ने दावा किया कि इन सभी पड़ोसी

राज्यों में स्थानीय जनता के साथ, प्रवासी उत्तराखंडियों का शत प्रतिशत

आशीर्वाद मोदी को मिलने जा रहा है। भाजपा यहां सभी लोकसभा सीटों को रिकॉर्ड

मतों से जीतने जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें