मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान का निधन

कैथल। कैथल से दो बार विधायक रह चुके और हरियाणा सरकार में लाेक संपर्क मंत्री रहे सुरेंद्र मदान का निधन हो गया है। वह नोएडा में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां बीती रात उनकी तबियत बिगड़ गई । परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनके निधन पर शहर की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने शोक प्रकट किया है। सुरेंद्र मदान पहली बार वर्ष 1987 में लोकदल के टिकट पर कैथल विधानसभा से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। तब देवी लाल के नेतृत्व में हरियाणा में लाेकदल की सरकार बनी थी। अपने मिलनसार स्वभाव और जनसंपर्क के कारण मदान ने हलके की जनता का भरोसा जीता।इस दौरान उन्हें हरियाणा सरकार में लोक संपर्क विभाग एवं उड्डयन मंत्री बनाया गया था। दूसरी बार वर्ष 1991 में भजनलाल के साथ उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर कैथल विधानसभा से चुनाव लड़ा और एक बार फिर जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हाेंने फिर से इनेलाे ज्वाइन कर ली थी और वर्ष 2024 के विधान सभा चुनाव में दाेबारा से मदान राज्यसभा सदस्य कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कैथल हलके में सुरेंद्र मदान पंजाबी समाज का प्रमुख राजनीतिक चेहरा माने जाते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें